Essay Writing, Letter Writing, Notice Writing, Report Writing, Speech, Interview Questions and answers, government exam, school speeches, 10 lines essay, 10 lines speech

Recent

Search Box

Saturday, March 2, 2019

होली पर निबन्ध - Essay on Holi In Hindi

 निबंध : होली 

होली हिन्दुओं का प्रमुख त्यौहार है। होली रंगों का त्यौहार है जिसे हर साल फाल्गुन (मार्च) के महीने में बड़े घूमधाम से मनाया जाता है। सभी बच्चे और युवा रंगों से खेलते हैं। यह त्यौहार लोगों में प्रेम और भाईचारे की भावना उत्पन्न करता है। इस दिन सभी लोग अपने पुराने गिले शिकवे भूल कर गले मिलते हैं और एक दुसरे को रंग गुलाल लगाते हैं। इस दौरान सभी मिलकर घोलक, हारमोनियम की घुन पर नाचते – गाते हैं। होली के दिन सभी खासतौर पर घर पर बने गुजिया, पापड़, दही – भल्ले, हलवा, पानी पूरी आदि खाते हैं और एक दुसरे को खिलाते हैं। 

Essay on Holi In Hindi, Essay on Holi, Hindi Essay on Holi, Holi Essay In HIndi, The Holi Essay
Pic of Holi
Read : Essay on Holi In English

होली उत्सव के एक दिन पहले होलिका दहन किया जाता है। इसके पीछे एक लोकप्रिय पौराणिक कथा है :- 

हिरण्यकश्यप नाम का एक असुर राजा था जिसका एक पुत्र था प्रहलाद। प्रहलाद विष्णु भगवान् का भक्त था जबकि उनके पिता विष्णु के घोर विरोधी थे। हिरण्यकश्यप अपने हे पुत्र को मरना चाहता था क्यूंकि – प्रहलाद भगवान विष्णु को मानता था। हिरण्यकश्यप चाहता था की उसका पुत्र उसे भगवान कहे न की विष्णु को। हिरण्यकश्यप ने बार-बार प्रहलाद को विष्णु की भक्ति करने से रोका और जब प्रहलाद नहीं माने तो उसके पिता ने अपने बेटे प्रहलाद को जान से मारने का प्रयास करने में जुट गया।

हिरण्यकश्यप की बहन होलिका को भगवान् से प्राप्त वरदान था कि कोई भी उसे आग में जला नहीं सकता जब तक उसके पास भगवान से प्राप्त चुन्नी होगी। प्रहलाद के पिता ने अपनी बहन बहन होलिका से मदद मांगी और दोनों ने मिलकर प्रहलाद को मारने का षड़यंत्र रचा। जिसमे होलिका प्रह्लाद को अपने गोद में लेकर जलती चिता में जाकर बैठ जाती है परन्तु भगवान् विष्णु की कृपा से प्रहलाद को कुछ हानि नहीं होती है और होलिका चिता में जलकर भष्म हो जाती है। तब से ही भारत और अन्य देश के रह रहे हिन्दू धर्म के लोग बुराई के खिलाफ अच्छाई के विजय के रुप में हर साल होली का त्योहार बड़े धूमधाम से मनाते हैं। होली भारत का ऐसा त्यौहार जिसमें सभी एक दूसरे को रंग और गुलाल लगाकर दिनभर होली का जश्न धूमधाम से मनाते हैं।

You can visit our YouTube channel : www.youtube.com/SilentCourse
You can visit our Facebook Page    : www.facebook.com/SilentCourse

No comments:

Post a Comment